बेगूसराय में तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर , टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले मोहम्मद शकीर के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव के रहने वाले मिथिलेश सदा एवं एक अन्य के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सभी लोग टेंपो पर सवार होकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार टेंपो अपना संतुलन खो दिया और पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में जबरदस्त धक्का मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से खड़ी ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर , टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की  दर्दनाक मौत 2हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पर सवार मोहम्मद शाकिर की मौत हो गई। जबकि मिथिलेश एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article