बेगूसराय में आवारा कुत्ता के झुंड ने महिला को बनाया शिकार, महिला की मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर कुत्तों का आतंक देखने को मिला जहां कुत्तों का झुंड ने एक महिला को नोच नोच कर मार डाला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार की है। मृतिका महिला की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद वार्ड नंबर 2 के रहने वाली कारी साह के 50 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि शांति देवी आज बहियार में घास लाने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान कुत्ते के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला भरसक अपने आप को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन आवारा कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर कर नोच नोच कर मार डाला। जब तक आसपास के लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत की बहियार में पहुंचा तब तक में शांति देवी की मौत हो चुकी थी।

आनन-फानन में इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची बछवाड़ा थाना पुलिस को शव कब्जे में लिये जाने पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है।लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जिसके कारण इस बहियार में कुत्ते के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचेंगे तब तक शव पुलिस को नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा जिला प्रशासन दे। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article