बेगूसराय में ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो दुर्गा मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक की है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वार्ड छह के रहने वाले  दुर्गेश पासवान के 45 वर्षीय पुत्र नुनु बाबू पासवान के रूप में हुई है।

बेगूसराय में ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत 2वर्तमान में मृतक लाखो थाना क्षेत्र के लाखो दुर्गा स्थान के समीप अपने साला के यहाँ रहता था। पुत्र सुनील कुमार ने बताया की उनके पिता मानसिक रोग और कम सुनने की बीमारी से ग्रसित थे। जो मामा के यहाँ रहा करते थे। इसी बीच आज खबर मिली की उनके पिता ट्रेन से कट गए है। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article