बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की  मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक बूढ़ी गंडक घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की  मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक बूढ़ी गंडक घाट की है। मृत महिला की पहचान आहोक गांव के रहने वाले विपिन यादव की पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की  मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मंजू देवी बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान ही वह डूब गई। उन्होंने बताया है कि काफी खोज भी किया गया लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। काफी मशक्कत के बाद आज उसका शव बरामद किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की  मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3हालांकि इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article