नालंदा में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा की ली जान, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के सोयावपार पुल का है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा की जिंदगी छीन ली। मृतका की पहचान चिश्तिपुर गांव निवासी उपेंद्र बिंद की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि चांदनी कुमारी कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सोयावपार पुल पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

नालंदा में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा की ली जान, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन 2आक्रोशित लोगों ने अस्थावां-शेखपुरा-बरबीघा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद काफी देर तक चले हंगामे के पश्चात जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

Share This Article