मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी मोहम्मद इजराफिल के पुत्र मोहम्मद अमानत के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, अमानत घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर साहेबपुर कमाल बाजार सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमानत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर सवाल खड़े कर रही हैं—आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर?
डीएनबी भारत डेस्क