बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से मां एवं पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मां एवं पुत्र की मौत हो गई । घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला एन एच 31 की है। मृतक मां पुत्र की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के अख्तियार पुर निवासी श्याम राम यादव की पत्नी प्रीति देवी एवं उनके पुत्र के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि प्रीति देवी अपने घर से निकलकर डेरा पर जा रही थी उसी क्रम में सड़क को पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मां पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से मां एवं पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेकर बलिया थाने की पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर बलिया थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article