समस्तीपुर के रोसड़ा में अगलगी में 6 घर स्वाहा, घर में रखे सारा सामान भी हुआ राख

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर में आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गया। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के हभिरहा पूर्व पंचायत के शाहपुर गांव के वार्ड नंबर 4 का हैं। जहां अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि राम बहादुर साह, उदय साह सहित अन्य परिवारों का घर जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

पीड़ितों ने बताया कि सभी लोग मजदूरी करने खेत गये थे। इसी बीच घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़े व नगद जलकर राख हो गए। घटनास्थल पर सीओ, बीडीओ, एसडीओ ने पहुंचकर जायजा लिया। वहीं एसडीओ ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी। मुखिया लालटून पासवान ने बताया कि हम मांग करते हैं कि अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए एवं वस्त्र दिया जाए। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा तत्काल खाने की सामग्री दी गई है।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article