बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में हाइवा ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र रानी दो पंचायत के बेगमसराय माटटोला गांव में सोमवार की दोपहर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव वार्ड संख्या 7 निवासी स्व जागेश्वर यादव का लगभग 65 वर्षीय पुत्र रामविलास यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति अपने गांव के ही सड़क के किनारे बैठा था।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में हाइवा ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 2सड़क से तेज रफ़्तार से गुजर रही हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर बैठे व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिस कारण उक्त व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। ठोकर लगने के बाद हाइवा ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में हाइवा ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 3वाहन को भागते देख ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक का पीछा किया। ग्रामीणों को आते देख चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।  परिजनों के चीख और चीत्कार से पूरा ईलाका मातम में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जप्त कर लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article