नावकोठी में महेशवारा में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से गेहूं की फसल में लगी आग, कई किसानों की मेहनत जलकर राख

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा गांव में 11 अप्रैल शनिवार को ट्रांसफार्मर ब्लास्ट करने के कारण आग की चिंगारी से खेत में लगी लगभग 6 कट्ठे गेहूं की लगी फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावे हजारी सिंह का भी लगभग दो कट्ठा कटी हुई गेहूं की फसल जल गई।

- Sponsored Ads-

किसानों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महेशवारा स्टेट ट्यूबवेल के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया एवं उससे निकली चिंगारी से बगल के खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।बगल के खेत में रखे बबलू महतो का भूसा भी जल गया। सूचना मिलने पर नावकोठी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई एवं आग पर काबू पाया।तेज पछुवा हवा के कारण अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग से और भी अधिक क्षति होती।

नावकोठी में महेशवारा में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से गेहूं की फसल में लगी आग, कई किसानों की मेहनत जलकर राख 2किसान दिनेश सिंह का पूरा खेत जल गया जबकि हजारी सिंह की कटी हुई फसल की भी आंशिक क्षति हुई। पड़ोस में रखा बबलू महतो का भूसा भी आंशिक रुप से जल गया।विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने बताया कि सरकार के द्वारा गाइडलाइंस के अनुसार फसल क्षतिपूर्ति हेतु विभाग को जानकारी दी गई है।जिन किसान का फसल जला है उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा।

Share This Article