नालंदा: संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, परिजनों ने घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

पुलिस करंट लगने से मौत बता रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई । परिजन घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । जबकि पुलिस करंट लगने से मौत बता रही है । मृतक सुरेंद्र पासवान का 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान है ।

- Sponsored Ads-

नालंदा: संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, परिजनों ने घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप 2 मृतक के भाई विक्की पासवान ने बताया कि रात में गांव के एक युवक उसे घर से बुलाकर उसे ले गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया । इसी दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर खेत में उसका शव मिला । उसके ऊपर बिजली का तार उसके ऊपर लपेटा हुआ था।

नालंदा: संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, परिजनों ने घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप 3परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका का आरोप है कि जिस युवक ने उसे घर से बुलाकर ले गया था उसी ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है ।

नालंदा: संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, परिजनों ने घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप 4घटना के बाद युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है दीपनगर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है । परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं । उनके आरोपों की जांच की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article