बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट मे आने से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू गांव के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट मे आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जहा ईलाज के दौरान मौत हो गयी । इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू गांव के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट मे आने से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 मृतक किसान की पहचान सांखू गांव के रहने वाले लक्ष्मी शाह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक लक्ष्मी शाह घर से निकाल कर अपने डेरा पर जा रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने किसान लक्ष्मी शाह को कुचल दिया। जहा किसान लक्ष्मी शाह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट मे आने से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भारती कराया जहां इलाज क्रम में मौत हो गई। फिलहाल मौत की सूचना परिजनों के द्वारा परिहारा थाना पुलिस को दी। मौके पर परिहारा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article