बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेड़िया बरियारपुर चौक की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेड़िया बरियारपुर चौक की है ।

- Sponsored Ads-

उक्त घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल है उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी अशोक कुमार मेहता के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 2बताया जा रहा है कि बीते शाम अशोक कुमार मेहता किसी काम से चेरिया बरियारपुर चौक की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 3प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें चेड़िया बरियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से अशोक कुमार मेहता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article