बेगूसराय में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में सड़क पार करने के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के सूरदासा ढाला एन एच 31 की है। मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी शंकर राय के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि शंकर राय किसी काम से लाखो गए थे और जब वह वापस आने के लिए सड़क पार कर रहे थे इसी क्रम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी ।

बेगूसराय में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्पश्चात पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article