भगवानपुर प्रखंड के जोकीया में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से,सात फुस का घर जलकर राख, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत अंतर्गत खखना बांध के किनारे बसे 7 लोगों का घर अग्निकांड में जलकर राख हो गया। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का ईलाज कराया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने बताया कि जोकीया पंचायत के खखना बांध टोला निवासी रंजू देवी अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने कै दौरान ही अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक गैस सिलेंडर में आग लगने के साथ ही एक भयंकर विस्फोट हुआ, और आग पुरे घर को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में आग अपना विक्राल रुप धारण कर लिया।

भगवानपुर प्रखंड के जोकीया में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से,सात फुस का घर जलकर राख, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल 2आग लगने से हो रहे हंगामें की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गये और आग बुझाने की कोशिश में जुट गये। स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग के आगोश में और छह घर आ गये, और देखते ही देखते उक्त अग्निकांड में गीता देवी पति स्व बैजू तांती,रंजू देवी पति संजय तांती,सरस्वती देवी पति रविन्द्र तांती, सविता देवी पति रामदेश तांती,ममता देवी पति राजो तांती, इन्द्रा देवी पति विजय तांती तथा रुबी देवी पति परमेश्वर साह का घर जल कर राख हो गया।

भगवानपुर प्रखंड के जोकीया में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से,सात फुस का घर जलकर राख, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल 3उपरोक्त सभी घर फूस एवं एलिवेस्टर के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना में गीता देवी का 35 हजार नगद एवं जेवर अनाज जल गए , वहीं सभी शेष लोगों का अनाज कपड़ा और घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के क्रम में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान जोकीया निवासी रामविनय सिंह,रामललित सिंह,चंदन कुमार,रामविलास तांती,अमलेश कुमार,श्यामा देवी, श्रवण तांती,संदीप कुमार,सोनी देवी, लक्ष्मण कुमार समेत अन्य लोगों के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन व अंचलाधिकारी को दी. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर राजस्वकर्मी गोपाल कुमार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वही घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से मांग किया है की अग्नि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article