बछवाड़ा एन एच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव के समीप एनएच 28 पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान फतेहा पंचायत के फतेहा गांव वार्ड संख्या सात निवासी लक्ष्मी दास की करीब 50 वर्षीय पत्नी बुलों देवी उर्फ बसंती देवी के रूप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक महिला प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकलती थी।

सोमवार की सुबह अपने घर फतेहा से टहलने के लिए चिरंजीवीपुर गांव गयी। लौटने के दौरान फतेहा पंचायत भवन के समीप एनएच 28 पर पहुंचे ही अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। तेज ठोकर रहने के कारण उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही गयी।

बछवाड़ा एन एच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों समेत स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया।. घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article