गंडक में डूबे चार बच्चों में 3 का शव बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बीरपुर थाना क्षेत्र के पबड़ा ढाब घाट के बूढ़ी गंडक नदी में चार बच्चों के डूबने के मौत मामले में तीन शव बरामद कर लिया गया है जबकि डूबने वाले पानापुर वॉर्ड नंबर तीन के रहने वाले हेमंत कुमार साह के पूत्र चौदह वर्षीय दिलखुश कुमार का शव अबतक बरामद नही हुआ है। खोजबीन जारी है।

- Sponsored Ads-

मौके पर बीरपुर थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। घटना के संबंध में भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि सभी बच्चे स्कूल से लौट कर आए थे और कपड़ा बदलकर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे इसी समय यह हादसा हुआ है। मामले में तीन शव बरामद कर लिया गया है वही एक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।

शव बरामदगी तक सभी लोग यहां पर कैंप करेगें। दीपक कुमार ने बताया की सभी बच्चे एक ही परिवार के एक ही दादा के चार पुत्रों के बच्चे है। बच्चे की खोजबीन जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article