स्कूटी से गिरकर महिला सिपाही जख्मी,कराया जा रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ पर बाड़ा मस्जिद चौक के निकट सोमवार की देर शाम कुत्ते से टकराकर स्कूटी सड़क पर पलट गया। इस हादसे में रोसड़ा जेल में कार्यरत महिला सिपाही जख्मी हो गई। सिपाही की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है। वह ड्युटी के बाद अपने घर फफौत गांव लौट रही थी।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान एसएच-55 पर बाड़ा मस्जिद चौक के निकट एकाएक कुत्ते के सड़क पर आ जाने के कारण स्कूटी कुत्ता से टकराकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को उठाकर इलाज कराया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article