बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मृतक अपनी पत्नी के साथ किसी काम के लिए बाजार जा रहा था,उसी दौरान सड़क पार करने के दरमियान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन पासवान का पुत्र मंतोष पासवान के रूप में की गई है।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मंतोश पासवान अपनी पत्नी के साथ किसी काम के लिए बाजार जा रहा था। उसी दौरान सड़क पार करने के दरमियान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे मंतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

घायल अवस्था में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उठाकर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में मंतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वही परिजनों ने मौत की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article