समस्तीपुर: नशे में धुत टोटो चालक ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना बेलारी वार्ड संख्या 08 के समीप की है, जहां नशे में धुत एक टोटो चालक ने बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग को घंटों तक जाम रखा।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, बेलारी वार्ड संख्या 08 के निवासी दीपक साह की पांच वर्षीय पुत्री दोपहर करीब 1 बजे बेलारी स्टेट बोरिंग के पास समस्तीपुर-उजियारपुर मार्ग पर थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टोटो, जिसे एक नशेड़ी चालक चला रहा था, ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नशे में धुत टोटो चालक को पकड़ लिया। हालांकि, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी चालक मौका देखकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

समस्तीपुर: नशे में धुत टोटो चालक ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2मासूम की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मातम और आक्रोश छा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बांस-बल्ले लगाकर बेलारी-उजियारपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने की वजह से इस मार्ग पर घंटों तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार और अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले स्थिति का मुआयना किया और मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया।

समस्तीपुर: नशे में धुत टोटो चालक ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 3इसके पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने और फरार आरोपित चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद आवाजाही फिर से सुचारू हो सकी। पुलिस अब फरार टोटो चालक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article