बेगूसराय में गंगा नदी में डुबने से एक वृद्ध महिला की मौत, परिजनों में छाया मातम्

DNB Bharat Desk

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक महिला की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट की है।  महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोहूनी वार्ड नंबर 1 के रहने वाले स्वर्गीय रामदेव शाह की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की देर शाम सावित्री देवी झमटिया गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गई थी। गंगा स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में चली गई।जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में गंगा नदी में डुबने से एक वृद्ध महिला की मौत, परिजनों में छाया मातम् 2परिजनों ने बताया है कि हम लोगों को आज सुबह पता चला कि सावित्री देवी की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article