बेगूसराय में सड़क हादसे में मछली व्यवसायी घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक सड़क हादसे में बाइक सवार मछली व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना चेड़ियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक की है ।

- Sponsored Ads-

घायल व्यवसायी की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी विश्वनाथ शाह के रूप में की गई है। पीड़ित की मां मंजू देवी ने बताया कि बीते शाम हुआ बकाया का तगादा करने निकला था और अपनी बाइक से वापस आ रहा था इसी क्रम में विश्वकर्मा चौक के समीप तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में सड़क हादसे में मछली व्यवसायी घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा पहले विश्वनाथ शाह को चेड़िया बरियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । फिलहाल सदर अस्पताल में विश्वनाथ शाह का इलाज चल रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article