डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मोतीचौक के समीप एनएच -28 पर बुधवार को हुए सड़क दुर्घटना में टोटो सवार बच्चा समेत 6 लोग गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया। मिली जानकारी अनुसार टोटो से ओभर टेक करने के दौरान पिकअप टोटो में टक्कड़ मार दिया।

वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी हुए सभी लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया।वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि टोटो पिपरा देवस पटेल चौक की तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रही थी तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने ओभरटेक करने के दौरान टक्कड़ मार दिया।
टोटो सवार ज़ख्मी हुए लोगों का पहचान टोटो चालक मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हपुर पुनर्वास निवासी सियाराम पोद्दार का पुत्र गौतम कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव निवासी कन्हैया साव के 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरजीत यादव की 25 वर्षीय पत्नी रितिका कुमारी अमरजीत यादव की 9 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र रिकी कुमार घायल हो गया।
जिसमें गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव निवासी कन्हैया साव के 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट