बेगूसराय में दीपावली के अवसर पर घर में झालर लगाने के दौरान करंट लगने से एक कपड़ा व्यवसाई की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बाजार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दीपावली के अवसर पर घर में झालर लगाने के दौरान करंट लगने से एक कपड़ा व्यवसाय की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद दीपावली के मौके पर घर में खुशी के जगह मातम में तब्दील हो गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बाजार की है। मृतक कपड़ा व्यवसाय की पहचान छोटी बलिया बाजार के रहने वाले दिनेश गुप्ता का पुत्र अजीत कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि दीपावली के मौके पर घर में झालर लगाकर सजाने का काम कर रहा था। तभी अचानक झालर लगाने के दौरान ही करंट लग गया। करंट लगते ही बेहोश होकर वह नीचे गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उ  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दीपावली के अवसर पर घर में झालर लगाने के दौरान करंट लगने से एक कपड़ा व्यवसाई की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजीत कुमार गुप्ता पेशे से कपड़ा व्यवसाय है। और बलिया बाजार में अपना कपड़ा का दुकान खोल रखा था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article