दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो लोग जख्मी, दोनो जख्मी अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर बड़ा व्यापार मंडल के समीप एसएच 55 पर सोमवार की रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के मेघौल वार्ड 14निवासी जागेश्वर सहनी का 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार सहनी एवं बाड़ा पंचायत अंतर्गत तेतराही निवासी राजेंद्र दास का 23 वर्षीय पुत्र  नरेश दास के रूप में किया गया है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार सहनी को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जबकि जख्मी नरेश दास का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

- Sponsored Ads-

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो लोग जख्मी, दोनो जख्मी अस्पताल में भर्ती 2प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार अपने साथी गोपाल महतो के साथ बुलेट बाइक से खोदावंदपुर की ओर से रोसरा की ओर जा रहा था उसी दौरान नरेश दास रोसड़ा से खोदावंदपुर की तरफ जा रहा था. बाड़ा व्यापार मंडल के समीप दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनो बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article