बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खतोपुर में निर्माणाधीन मंदिर का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में है जहां वह क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं । इसी क्रम में आज गिरिराज सिंह खतोपुर पहुंचे जहां निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पूर्व में उक्त स्थल पर स्थापित मंदिर को मुस्लिम लोगों के द्वारा तोड़ दिया गया था और इस बात का गिरिराज सिंह ने सख्त लहजे में विरोध भी किया था और शांति स्थापित करने के लिए लोगों को आश्वासन दिया था कि यहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खतोपुर में निर्माणाधीन मंदिर का किया निरीक्षण 2पत्रकारों के पूछे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज नवनीत सिंह बिट्टू खुद उस बात के शिकार हैं  जिनका उनके पूर्वजों एवं उनके द्वारा समर्थन किया गया था। उनके दादा जयंत सिंह खुद कांग्रेस के समर्थक थे और बाद में उनकी भी हत्या कर दी गई थी । दरअसल बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी करार दिया था। वहीं उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर भी खुलकर बात की और कहा कि भारतवर्ष में आए दिन कहीं न कहीं पंचायत से लेकर लोकसभा तक की चुनाव होते रहते हैं। अतः भारत में वन नेशन वन इलेक्शन लागू होना जरूरी है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खतोपुर में निर्माणाधीन मंदिर का किया निरीक्षण 3गिरिराज सिंह ने कड़े शब्दों में एक बार फिर केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा है कि यह लोग परिवारवाद की राजनीति करते हैं जिस तरह लालू यादव भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए थे और अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया था आज वही साजिश केजरीवाल के द्वारा किया जा रहा है। कर्नाटक में हिंदुओं की गिरफ्तारी को लेकर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार के द्वारा मुस्लिम वोट की तुष्टिकरण की वजह से हिंदुओं को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि मुस्लिम लोगों के द्वारा ही पथराव किया गया था लेकिन कर्नाटक की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति से लिप्त है और इसी वजह से हिंदू युवकों की गिरफ्तारी की गई है।  इसका निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article