समस्तीपुर: आरपीएफ की टीम ने शराब तस्करों को 80 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर रेलवे यार्ड में शराब की तस्करी कर ले जा रहे तीन शराब तस्करों को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों तस्करों को सेन्ट्रल पैनल केबिन के पास से ट्रेटा पैक शराब के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के मोहित कुमार, राज कुमार अजित कुमार के रूप में की गई है तस्करों के पास से ऑफिसर्स चॉइस 80 अदद ट्रेटा पैक (180 एमएल) बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: आरपीएफ की टीम ने शराब तस्करों को 80 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार 2 गिरफ्तार तीनों तस्करों को समस्तीपुर उत्पाद एवं मधनिषेध के एएसआई कुमार गौरव को कानूनी करवाई के लिये सौंप दिया गया है। इस अभियान में इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक पीके चौधरी, विवेक, अशोक यादव, आरक्षी संजय कुमार यादव, संजय कुमार और संगीत राजू, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article