बेगूसराय में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंझौल थाना क्षेत्र जयमंगला रोड पर की घटना, मृतक युवक बछवाड़ा थाना क्षेत्र का।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सहायक थाना मंझौल क्षेत्र के जयमंगला रोड की है। मृतक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के साठा वार्ड संख्या 13 राजापुर राघो गांव के रहने वाले राम आशीष साहनी का लगभग 31 वर्षीय पुत्र रामकुमार सहनी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत 2

परिजनों ने बताया कि मृतक युवक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रहकर बोरा सिलाई का काम करता था और छठ पूजा के अवसर पर 1 सप्ताह पूर्व गांव आया था। घर वालों ने बताया कि 4 दिन पूर्व ही वह अपने पुत्र पुत्री एवं पत्नी से मिलने के लिए मझौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत ससुराल बीच खन्ना टोला मंझौल गया था।

बेगूसराय में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत 3

मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार की को वह ससुराल से निकलकर मंझौल बाजार मछली खरीदने गया था जहां से लौटने पर वह दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गवा बैठा। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय सुमित कुमार बबलू

Share This Article