राजगीर डीएसपी ने किया गोलीकांड घटना का उद्भेदन

DNB Bharat

8 मार्च को राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के दयानगर गांव में महेश मांझी को अज्ञात अपराधियों के द्वारा पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस घटना में उनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के राजगीर थानाक्षेत्र में पिछले 8 मार्च को इलाके के दयानगर गांव में महेश मांझी को अज्ञात अपराधियों के द्वारा पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। इसी गोलीकांड का उद्भेदन राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद के द्वारा दोनों अपराधी पुतुल चौधरी और संजय चौधरी को गिरफ्तार कर किया गया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस हत्या के पीछे का मुख्य वजह महेश मांझी के द्वारा खेत जुताई का बकाया राशि 12 सौ रुपया नहीं देने के कारण उसके बेटे के साथ झगड़ा हुआ था।

इसी विवाद को लेकर महेश मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल गिरफ्तार संजय चौधरी और पुतुल चौधरी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शराब के धंधेबाज भी बताए जा रहे हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article