खगड़िया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग प्रशासनिक लापरवाही के कारण पलायन करने को मजबूर

DNB Bharat

खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रशासनिक सहयोग में कमी से पलायन को मजबूर हुए लोग, जीना हुआ दुभर

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में गंगा नदी का रौद्र रूप अब लोगों को डरा रहा है। कहने को तो जलस्तर में कमी हुई है लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ी है. निचले इलाके में तेजी से फैलता गंगा का पानी से पूरा इलाका जलमग्न कर चुका है। जिससे आम जनमानस का जीना अब दुभर हो गया है।

वहीं तेमथा करारी पंचायत की वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 5 में बाढ़ का पानी घरों के अंदर है। लोग मजबूरन घर के छतों पर शरण लिए हुए हैं। वहीं कबेला पंचायत की वार्ड नंबर 1 और माधवपुर पंचायत की वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 7, 8, 12 और 13 नंबर वार्ड के साथ ही साथ कुल्हड़िया पंचायत के भी वार्ड संख्या 8, 9 और 10 और भरसों पंचायत की वार्ड संख्या 7, 8, 9 और 10 में सैकड़ों लोगों के घरों में गंगा नदी का पानी भर गया है। जबकि वहीं इधर सौढ़ उत्तरी पंचायत की कोरचक्का और बाबा स्थान का भी यही हाल है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-

बावजूद इसके जिला प्रशासन स्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। खासतौर पर कोरचक्का, बाबा स्थान, तेमथा करारी गांव पूरी तरीके से बाढ़ की चपेट में है। कई घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांव के लोग जानमाल के साथ पलायन करना पड़ रहा है। यही नहीं जान खतरे में डालकर गांव से जरूरत के सामान को लेकर पैदल निकल पड़े हैं।

बाढ़ की इस विभीषिका के बाद भी आवश्यतानुसार नाव की व्यवस्था नहीं है, लोग जैसे तैसे जान जोखिम मे डाल कर ऊंचे स्थान पर अपना ठिकाना बना चुके है। वहीं कुछ लोग अभी भी गांव में ही शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के कारण डूब चुके हजारों एकड़ की फसल ही नहीं बल्कि मवेशियों का चारा भी एक बड़ा संकट बना चुके है। मजबूरन बाढ़ ग्रस्त पशुपालक जीएन बांध पर शरण लिए हुए है।

बाढ़ पीड़ितों से पुछताछ में नवीन साहनी,योगेन्द्र साहनी, नवीता साहनी, उषा देवी, लालो देवी, चरित्र साहनी, नवीन साहनी, गुड़िया साहनी आदि कई अन्य पीड़ितों ने कहा कि पिछले 2 महीने से बाढ़ के विभीषिका को झेल रहे हैं

वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खगड़िया के डीएम के निर्देश पर तम्माम प्रशासनिक अधिकारी अपने इलाके में अलर्ट हैं। गोगरी व परबत्ता के बाढ़ प्रभावित इलाकों का गोगरी एसडीओ सुनन्दा कुमारी ने जलमग्न इलाकों का जायजा लेने में लगे हुए हैं।

गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी व अन्य पदाधिकारीयों द्वारा परबता प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भी निरिक्षण लगातार किया जा रहा है. बाढ़ पीड़ितों की दयनीय स्थिति को देखते हुए ऊंची स्थल पर बसे लोगों के बीच बाढ़ राहत शिविर चलने बाले जगह का निरिक्षण कर चयनित जगहों पर अविलंब सौ प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तत्परता दिखा रही है।
इधर गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी, सीओ मोना गुप्ता आदि द्वारा बताए गए हैं कि सौ प्रतिशत सुविधाएं सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे इसलिए लिए स्थानीय पदाधिकारी दिन रात एक करके प्रयासरत हैं। उम्मीद रखिए भरोसा रखिए बहुत जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article