छात्र नहीं पी पाते हैं विद्यालय के चपाकाल का पानी, जानें कारण…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरेज में लगे चापाकल से निकलने वाले पानी से दुर्गंध आने के साथ-साथ पानी को किसी गिलास या बोतल में रखने पर थोड़े ही देर में पानी का रंग पीला हो जा जाता है। ऐसे में शिक्षक और छात्र बाहर से पानी पीने को मजबूर है।

- Sponsored Ads-

विद्यालय के छात्र वाहिद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में जो चापाकाल लगा है उसके पानी से दुर्गंध आता है। पानी बोतल में रखने पर पीला हो जाता है, बीमारी के खतरे कारण हम लोग पानी नहीं पी रहे हैं। मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में तत्काल पीएचईडी विभाग को कहा गया है जल्द ही समस्या दूर की जाएगी।

कैमूर से देवव्रत तिवारी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article