खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया में आज जिला पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जिला के मुफस्सिल थाना इलाके में पुलिस ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 4 सौ राउंड जिंदा कारतूस, तीन देशी कट्टा, 74 हजार कैश, 5 सेट मोबाइल और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में कुणाल कुमार और प्रभाकर कुमार शामिल है। जो सहरसा जिले के काप गांव का रहने वाला है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है दोनों तस्कर चार पहिया वाहन पर सवार होकर हथियार की डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ ने कार्रवाई की। हालांकि प्रभारी एसपी मनोज कुमार ने जप्त हथियार की संख्या का डिटेल फिलहाल नहीं बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि तस्कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ। दोनों से पूछताछ जारी है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article