गुरुवार की रात्रि आए आंधी व वर्षा से बिजली रही रातभर गुल

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड में गुरुवार की रात्रि तेज हवा के साथ क्षेत्र में हुई वर्षा से रातभर बिजली गुल रही। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए और पेड़ की टहनियां टूट गई। बिजली के तार भी टूट गए।

- Sponsored Ads-

जिसे शुक्रवार को विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया गया और विद्युत तार को दुरुस्त कर बिजली व्यवस्था चालू किया गया। बिजली बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article