बिहार का इकलौता एकलव्य राज्यस्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के स्थानांतरित करने पर लोगों में विरोध

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के बिछिया में बिहार का इकलौता एकलव्य राज्य स्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र स्थित है जो पिछले 35 सालों से संचालित है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा एक लेटर जारी किया गया है जिसे अब रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ले जाने के लिए लेटर जारी हुआ है।

बिहार का इकलौता एकलव्य राज्यस्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के स्थानांतरित करने पर लोगों में विरोध 2जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है स्थानीय लोगों की मांग है कि जहां 35 सालों से संचालित है वहीं रहना चाहिए इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है।

बिहार का इकलौता एकलव्य राज्यस्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के स्थानांतरित करने पर लोगों में विरोध 31998 में तत्कालीन सीएम रावड़ी देवी ने इस व्यायामशाला का उद्घाटन किया था।  इसके बाद 2010 में राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल बढ़ावा देने के लिए इस व्यायामशाला को अधिग्रहित कर एकलव्य राज्य आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के रूप में संचालित हो रहा है।

Share This Article