चार माह से मानदेय नहीं मिलने से आवास सहायक कर्मी भुखमरी के कगार पर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवास सहायक भुखमरी के कगार पर हैं। इन्हें पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। यह जानकारी देते हुए प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित आवास  सहायक मनोज कुमार, राजीव कुमार, धर्मदेव ठाकुर, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार, बिंदिया बेदी, लेखापाल अखिल कुमार एवं पर्यवेक्षक रंजन कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से आवास योजना का कार्य ठप है।

- Sponsored Ads-

गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा। आवास सहायकों ने बताया कि प्रखंड के सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पूर्वी, बरियारपुर पश्चिमी, फफौत, खोदावन्दपुर एवं मेघौल पंचायत में बहुत से गरीब परिवार हैं जिनके पास अपना घर नहीं है।

चार माह से मानदेय नहीं मिलने से आवास सहायक कर्मी भुखमरी के कगार पर 2ऐसे परिवार आवास योजना का लाभ पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। परन्तु सरकार इस ओर से उदासीन बनी हुई है जबकि अपने तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र के दो करोड़ एवं शहरी क्षेत्र के एक करोड़ गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ देने की घोषणा की है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article