बेगूसराय-सुबह सात बजे से लेकर देर शाम तक राजेन्द्र पुल से एनटीपीसी तक सड़क जाम,धीरे धीरे राजेन्द्र पुल पार कर रहे थे राहगीर

DNB Bharat Desk

 

राजेन्द्र पुल वन वे की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न होने के साथ सड़कों पर वाहन की आवाजाही में काफी वृद्धि होने से राजेन्द्र पुल पर सुबह से शाम तक वाहन रुक रुक कर गुजर रहा था। राजेन्द्र पुल की मरम्मती कार्य होने की वजह से राजेन्द्र पुल पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था है। मंगलवार को वापस लौटने की वजह से सड़क पर वाहनों की अत्यधिक संख्या होने की वजह राजेन्द्र पुल सहित एनटीपीसी एवं बाटा मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगा रहा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय-सुबह सात बजे से लेकर देर शाम तक राजेन्द्र पुल से एनटीपीसी तक सड़क जाम,धीरे धीरे राजेन्द्र पुल पार कर रहे थे राहगीर 2धीरे धीरे पुल पर परिचालन होता रहा। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जाम की वजह से कई लोगों का ट्रेन एवं फ्लाइट छूट गया होगा। हालांकि चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह , हथिदह थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल दिनभर यातायात व्यवस्था को चालू कराते रहे।जिस वजह से वाहनों की लंबी कतार नहीं लग सकी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article