नालंदा: बीडीओ के मनमाने रवैए के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को सौपा ज्ञापन

DNB Bharat Desk

 

नालंदा जिले में दिखा अफसरशाही का उदाहरण

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में कितनी अफसरशाही है इसका उदहारण नालंदा जिले में देखने को मिला। दरअसल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी बुधवार को नालंदा जिला में एक बैठक में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे जहां बैठक के बाद गिरियक प्रखंड के मुखिया जिला परिषद पंचायत समिति समिति कई जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को एक विज्ञापन का सौंपा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बीडीओ के मनमाने रवैए के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को सौपा ज्ञापन 2गिरियक प्रखंड के चोरसूआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि वर्तमान में गिरियक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर के द्वारा विकास कार्यों को अवरूद्ध कर दिया है। अगर कोई भी जनप्रतिनिधि इनके खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करता है तो उसके ऊपर बीडीओ के द्वारा जांच बैठा दी जाती है। जांच के नाम पर हमेशा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा धमकाया भी जाता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर जांच के नाम पर अवैध वसूली करने का भी गंभीर आरोप जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाया गया है।

नालंदा: बीडीओ के मनमाने रवैए के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को सौपा ज्ञापन 3सभी जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी रीना यादव और राजगीर विधायक को भी ज्ञापन सौंपा है। कोई इस मामले को लेकर इस्लामपुर के राजद विधायक राकेश रौशन ने कहा कि बिहार में अफसर साही का एक उदाहरण नालंदा जिला है जहां लगातार पदाधिकारी की मनमानी इसी तरह से देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सारा का सारा तंत्र को कुछ पदाधिकारी के बीच सिमटा कर रख दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article