तीसरे दिन भी बरौनी में संचालित एम्बुलेंस सेवा रहा ठप, मरीजो को निःशुल्क सेवा पर आफत

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में संचालित एम्बुलेंस गाड़ी तीसरे दिन भी ठप रहा । सोमवार से एम्बुलेंस गाड़ी ठप होने से इमरजेंसी सेवा, प्रसूता महिलाओं, नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर लौटने की निःशुल्क सेवा पर आफत पड़ गई है। इस समय निजी वाहनों के संचालक द्वारा मनमाना राशि की वसूली तो की ही जा रही है। इधर अस्पताल की सुदृढ़ व्यवस्था भी चरमड़ाने लगी है। अर्थात काफी प्रभावित हुई है। मिली जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में बेहतर स्वास्थ सेवा प्रदान करने के लिए 24 गुणा 7 घंटे चार- चार एम्बुलेंस गाड़ी कार्यरत है।

- Sponsored Ads-

पर इस समय एम्बुलेंस सेवा ठप हो जाने से आम जनता, सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायलों, स्नेक बाइट के मरीजों, बदहोसी, बेहोशी, अज्ञात मरीजों को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान कैसे उन्हें जीवन रक्षक एम्बुलेंस गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं इस सम्बन्ध में हड़ताली  एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रभावित हुई है। इसकी सूचना पूर्व में स्थानीय अधिकारी से लेकर जिला स्तर पर दिया गया था। परन्तु इस अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मियों के मांगो को अनदेखी करने के कारण गाड़ी ठप हो गई है। आगे हड़तालियों ने बताया कि हम एम्बुलेंस कर्मियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित श्रम अधिनियम के तहत अति कुशल श्रेणी में रखते हुए उस अनुरूप निर्धारित दर हम श्रमिकों को को भुगतान किया जाए तथा शेष देय सभी सुविधा प्रदान किया जाए।

तीसरे दिन भी बरौनी में संचालित एम्बुलेंस सेवा रहा ठप, मरीजो को निःशुल्क सेवा पर आफत 2दूसरी मांग है कि वर्तमान संचालक द्वारा मनमाना राशि कटौती कर मानदेय भुगतान किया जाता है इसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए। गाड़ी किसी कारण बस मरम्मती कार्य हेतु गैरेज जाती है तो वहां अतिशीघ्र मरम्मत कराया जाए और वहां अधिक समय तक रह जाती है तो उस समय का मानदेय में कोई कटौती नहीं हो । लम्बित मानदेय की भुगतान अतिशीघ्र किया जाए और आगे से माह के प्रथम सप्ताह में मानदेय भुगतान किया जाएगा इसकी गारंटी हो । साथ ही प्रत्येक माह का पे स्लीप दिया जाए। कम्पनी द्वारा अबतक ना ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है और ना ही परिचय पत्र प्रदान किया गया है। इस मौके पर एम्बुलेंस चालक मुकेश कुमार पासवान, गोपाल पासवान, ईएमटी मो, मुकेश कुमार पासवान, मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article