बेगूसराय-रोसरा मुख्य पथ एसएच 55 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर, थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में मेघौल महावीर चौक के समीप बेगूसराय रोसरा मुख्य पथ एसएच 55 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचानमेघौल निवासी स्वर्गीय लड्डू लाल साहनी के 90 वर्ष के पुत्र रामगुलाम महतो ने के रूप में किया गया है ।

- Sponsored Ads-

मौके वारदात पर मौजूद लोगों ने जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएससी में प्राथमिक उपचार के पश्चातगंभीर रूप से जख्मी राम गुलाम को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

बेगूसराय-रोसरा मुख्य पथ एसएच 55 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध जख्मी 2जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। स्वजनों ने बताया कि राम गुलाम देर रात खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे तभी बेगूसराय से रोसरा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया ।जिससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वाहन चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article