खोदावंदपुर प्रखंड के बिदुलिया गांव में आग लगने से चार घर समेत लाखो की सम्पति जलकर राख

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव स्थित वार्ड नं 2 में गुरुवार की संध्या अचानक आग लग जाने से 4 घर जलकर राख हो गया। इस घटना में एक लाख से अधिक रुपए के सामानों की क्षति होना बताया गया है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र ठाकुर के दो पुत्रों संतोष ठाकुर एवं राम प्रवेश ठाकुर, राम आधार ठाकुर के पुत्र पप्पू ठाकुर तथा सोलिया देवी के घर में आग लग गई।आग लगने की जानकारी मिलते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article