डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 8 बेगमसराय माठटोल गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया। उक्त मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी स्व नंदन यादव का करीब 38 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार यादव के रूप में की गई है। मृतक के भतीजा विकेश कुमार यादव ने बताया कि मेरे चाचा रोजाना अलग अलग जगह जाकर गिट्टी बालू खाली करने का काम करते थे।

इसी दौरान बीते शुक्रवार को समस्तीपुर जिला के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर में बालू का गाड़ी खाली कर गाड़ी डाला लगाने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही सड़क पर जा गिरे जिससे बुरी तरह घायल हो गए।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें ग्लोकल अस्पताल बेगूसराय लाया गया।
परंतु इलाज के लिए पैसा संभव नहीं होने के कारण उन्हें पीएमसीएच पटना इलाज के लिए ले जाया गया। जहां करीब 6 दिनों तक इलाज चला और इलाज के दौरान ही शुक्रवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया दीपांकर कुमार ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता की उम्मीद जताई। वही विभागीय अधिकारी से उचित मुआवजा की मांग की है।उन्होंने कहा कि उक्त मृतक पर परिवार के 13 सदस्य की जिम्मेवारी थी और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
उक्त मृतक की तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं, जिनमें एक पुत्र नेत्रहीन वही बड़ी लड़की दस साल की है। नेत्रहीन पुत्र नवजात बच्चा तीन लड़की की शादी और दो बुजुर्ग की देखभाल की सारी जिम्मेदारी पीड़ित परिवार पर आ गई है।इस दुखद हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट