बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बरैपूरा गांव के रहने वाले रामसागर शाह का पुत्र सुजीत कुमार शाह के रूप में की गई है। 

 बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम  2घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक सुजीत कुमार अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया है कि ससुराल से ही किसी काम के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार जा रहा था तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मौत के खबर लगते ही ससुराल में शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया।

 बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम  3वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर वीरपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Share This Article