बेगूसराय में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने भीषण टक्कर में एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल मे आमने-सामने भीषण टक्कर हो गया।

- Sponsored Ads-

टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक मोटरसाइकिल पर दो युवक एवं दूसरे मोटरसाइकिल पर होमगार्ड के जवान थे। जहां इस हादसे में होमगार्ड जवान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घटना के संबंध में घायल युवक विकास कुमार ने बताया है कि हम अपने मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर डेरा पर जा रहे थे।

बेगूसराय में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 2 तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में सीधे  टक्कर मार दिया। जिसमे दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने पुलिस पहुंचकर  मामले की छानबीन मे जुट गयी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article