नालंदा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर,पत्नी की घटना स्थल पर मौत, पति घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास सोमवार को हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

नालंदा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर,पत्नी की घटना स्थल पर मौत, पति घायल 2मृतका की पहचान बिहार शरीफ के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार की पत्नी संजू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी से नवादा जिले के कादिरगंज जा रहे थे। इसी दौरान सकरौल गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

नालंदा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर,पत्नी की घटना स्थल पर मौत, पति घायल 3हादसे में संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Share This Article