बेगूसराय में पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को सड़क किनारे से किया बरामद, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

घायल की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है की डायल 112 नंबर की गाड़ी को यह सुचना मिली थी की नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा मंदिर के समीप सड़क किनारे कोई अज्ञात वयक्ति पड़ा हुआ है.

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को सड़क किनारे से बरामद किया है. जो गंभीर रूप से जख्मी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान सही तरीके से नहीं हो पा रही है लेकिन घायल की नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

- Sponsored Ads-

बताया जाता है की डायल 112 नंबर की गाड़ी को यह सुचना मिली थी की नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा मंदिर के समीप सड़क किनारे कोई अज्ञात वयक्ति पड़ा हुआ है. जिसकी सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहाँ उसका इलाज चल रहा है.इस संबंध मे डायल 112 नंबर की गाड़ी पर तैनात Asi अरविंद कुमार ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप कोई आदमी घायल अवस्था मे पड़ा हुआ था.

बेगूसराय में पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को सड़क किनारे से किया बरामद, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2 सूचना के तीन-चार मिनट के अंदर पुलिस वाहन मौके पर पहुंची और हम लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय से अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्होंने बताया कि घायल नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article