दो वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत, करीब आधा दर्जन घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के तेघड़ा में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सिमरिया से गंगा स्नान कर करीब आधा दर्जन महिलाएं ऑटो में सवार होकर लौट रही थी तभी उसका टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गया।

घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में इलाज के लिए पहुंचाया गया। मृतिका की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी सार्जन राय की पत्नी नथिया देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 28 सड़क को जाम कर दिया जिससे सड़क पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर तेघड़ा थाना की पुलिस एवं बीडीओ संदीप पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंच कर उचित मुआवजे का आश्वासन देते हुए जाम को खत्म कराया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article