पिपरा समसा पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा समसा पथ पर रसलपुर दुर्गा स्थान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गया। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य कुमार के रूप में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे अपनी मां के साथ टेम्पू से रसलपुर दुर्गा पहुंचते ही दोनों मां बैटा टेम्पू से उतरकर चल दिया।

- Sponsored Ads-

पिपरा समसा पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 इसी बीच अज्ञात वाहन ने बच्चे को ठोकर मारते हुए भाग निकला। ठोकर लगते ही बच्चा घायलावस्था में बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्चा को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया, मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।, वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article