बछवाड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जले चार फूस के घर,हजारो रूपये का नुकसान

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या एक में बुधवार शाम बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार फूस का घर समेत हजारो की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पंप सेट, चापाकल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Sponsored Ads-

जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन और कई दस्तावेज सहित लगभग पांच हजार रुपए नगद जलकर राख हो गया। आग लगने से रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी स्व गंगा साह के पुत्र राजू साह और सुदामा साह एवं शिवजी साह के पुत्र शत्रुघन कुमार और स्व बौधो साह के पुत्र संजय कुमार साह का घर जल गया। पीड़ित सुदामा साह ने बताया कि बिजली के खंभे से आ रही तार में अचानक शॉर्ट लगने से एक फूस के घर में आग लग गई और देखते ही देखते चार फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

बछवाड़ा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जले चार फूस के घर,हजारो रूपये का नुकसान 2जहां घर में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित सुदामा साह की पत्नी ललिता देवा ने बताया कि मैं जीविका कर्मी हूँ और इस घटना में कई दस्तावेज और समूह का लगभग पांच हजार रुपए भी जल गए। साथ ही घर में रखा कपड़ा अनाज बर्तन यहां तक घर में कुछ खाने तक नही बचा है। अग्निपीडितो ने अंचलाधिकारी से सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत सामग्री देने की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। स्थल निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता मुहैया कराया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article