बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर किया गंभीर रूप से जख्मी, युवक एक निजी क्लीनिक में इलाजरत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से गोलीबारी की घटना  सामने आ रही  है! मामला लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर चौक के पास शनिवार शाम की है! जहाँ बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को  गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से भाग गया।

- Sponsored Ads-

घायल हुए युवक की पहचान सिधौल थाना क्षेत्र के सिधौल गाँव निवासी स्वर्गीय लाल बाबू चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार चौधरी के रूप में की गई है ! जख्मी  युवक मिट्ठू कुमार हलवाई का काम करता है! मिट्ठू को गोली गार्दन में लगी !

उसका ईलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में  चल रहा है  बेगूसराय में अपराधियों के द्वारा लोगो को गोली मारने की घटना रुकने का नाम  नहीं ले रहा है ! लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सधन जांच में जुटी है !

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article