बेगूसराय एसपी अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैद बावजूद लगातार चोरी की घटना जिला पुलिस के लिए चुनौती

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र बभनगामा वार्ड नंबर 4 में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बेगूसराय पुलिस लगातार एक्शन मूड में दिख रही है। लेकिन इसके बावजूद भी चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रविवार देर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 4 की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय एसपी अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैद बावजूद लगातार चोरी की घटना जिला पुलिस के लिए चुनौती 2

पीड़ित बबलू सिंह ने बताया है कि बीती रात सभी लोग खाना पीना खाकर सोने के लिए चले गए। सोए अवस्था में चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि तकरीबन 10 से 15 लाख के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी तब हुआ जब सुबह लोग सो कर उठे तब घर का ताला टूटा हुआ देखा और सामान जैसे तैसे बिखरा पड़ा हुआ था।

बेगूसराय एसपी अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैद बावजूद लगातार चोरी की घटना जिला पुलिस के लिए चुनौती 3

वहीं सामान बिखरा पड़ा देखकर घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना वीरपुर थाना पुलिस को दी गई। वहीं वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि इस इलाके में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण चोर का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा 

TAGGED:
Share This Article